Breaking News LIVE: दिल्ली में राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से ममता बनर्जी की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: बिटकॉइन समेत सभी क्रिप्टोकरेंसी पर लग सकती है बैन. तीसरे ट्रायल के नतीजों में कोरोना के खिलाफ 78 फीसदी कारगर रही कोवैक्सीन. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी से ममता बनर्जी की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. इसी दौरान उन्होंने बुधवार को राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से दिल्ली में मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 4 महीने बढ़ी

पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को चार महीने बढ़ाने का फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने कृषि बिलों को वापस लेने पर भी सहमति दी है.

दिल्ली: 29 नवंबर से फिर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

दिल्ली में एयर क्वालिटी के स्तर में सुधार हुआ है. इसके बाद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों समेत तमाम शैक्षणिक संस्थानों को दोबारा खोलने का फैसला लिया है. दिल्ली सरकार के दफ्तरों में भी 29 नवंबर से कामकाज होगा.

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के काफिले पर अंडे फेंके

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के काफिले पर बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके हैं. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं.

सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण मामले की सुनवाई पूरी

प्रदूषण के मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. अब, इस मामले में सोमवार को अगली सुनवाई फिर से होगी.

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, केंद्र ने कोर्ट को बताया, निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं बढ़ाया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola