Breaking News: अभिनेता विक्रम गोखले की मौत की खबर को बेटी ने बताया अफवाह
Breaking News: त्रिपुरा के अगरतला में जिला प्रशासन ने ‘ड्रग फ्री त्रिपुरा’ मिशन के तहत अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की. महाराष्ट्र के नासिक से 89 किमी पश्चिम में 3.6 तीव्रता का भूकंप बुधवार सुबह करीब 04:04 बजे आया. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे की बतायी जा रही है. यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गयी है.
अभिनेता विक्रम गोखले की मौत की खबर को बेटी ने बताया झूठा
वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhle) की मौत की खबर झूठी है. हालांकि बीते रात से विक्रम गोखले की मौत की खबर चल रही थी. जिसके बाद फैंस काफी दुखी हो गए थे और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे थे. इस बीच अब खबर आ रही है कि एक्टर का निधन नहीं हुआ है. वह वेंटिलेटर पर है. इस बारे में उनकी बेटी ने कहा कि वो लाइफ सपोर्ट पर है.
राहुल गांधी और खरगे 26 नवंबर को मऊ में करेंगे रैली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मऊ में एक रैली को संबोधित करेंगे.
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का आज नहीं हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
लॉ एंड ऑर्डर जोन-दो के स्पेशल सीपी आईपीएस अधिकारी सागर प्रीत हुड्डा ने बुधवार को बताया कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब का आज पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं किया गया.
असम-मेघालय सीमा पर हुई गोलीबारी की सीबीसीआई से जांच कराने की मांग
असम के मंत्री जयंत मल्लबरुआ बुधवार को कहा कि असम सरकार ने असम-मेघालय सीमा से सटे मुकरोह इलाके में गोलीबारी की घटना की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है.
स्पेन में आयोजित होने वाले एफआईएच महिला हॉकी टूर्नामेंट के लिए झारखंड की चार बेटियां चयनित
हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है कि स्पेन में 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक आयोजित एफआईएच महिला हॉकी राष्ट्र कप में भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगी. इसके लिए निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग का चयन किया गया है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए