Breaking News LIVE: कनाडा-अमेरिका सीमा पर चार भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने राजदूतों को ताकीद किया
Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर के पास बने नए सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे. देश के कोरोना बेकाबू, 10 राज्यों में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या. टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगी महाजंग.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक नवजात सहित चार भारतीय नागरिकों की कनाडा-अमेरिका सीमा पर हुई मौत की घटना को शुक्रवार को एक आघात बताते हुए दोनों देशों के राजदूत से मामले पर तत्काल संज्ञान लेने को कहा. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एक नवजात सहित चार सदस्यीय परिवार की कनाडा-अमेरिका सीमा पर हुई मौत का मामला बेहद दुखद है. ऐसा माना जा रहा है कि यह भारतीय परिवार है और यह मामला मानव तस्करी का है.
यूपी चुनाव में प्रचार के राजनीतिक दलों को 1,798 मिनट आवंटित
दूरदर्शन और आकाशवाणी पर राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार का समय तय करने के लिए आज एक ड्रा निकाला गया. यूपी चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को प्रसारण के लिए कुल 1,798 मिनट आवंटित किया गया. यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने दी.
35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लाॅक
आईबी मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने आज जानकारी दी है कि 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट 2 वेबसाइट एवं एक फेसबुक एकाउंट को ब्लाॅक कर दिया गया है.
भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन किया
भाजपा से निष्कासित नेता हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है, उन्होंने हरीश रावत की उपस्थिति में पार्टी ज्वाइन किया.
अमर जवान ज्योति का नेशनल वार मेमोरियल में विलय
अमर जवान ज्योति आज नेशनल वार मेमोरियल में विलय कर दिया गया. हालांकि इस निर्णय का विपक्ष ने काफी विरोध किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए