Live Updates

Breaking News : दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली मेरिट लिस्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Update: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री केवड़िया में मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम व्यारा, तापी में 1970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों की आधारशिला भी रखेंगे. महाराष्ट्र एटीएस ने रायगढ़ के पनवेल से पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी मीडिया को दी. पढ़िए आज की नेशनल की बड़ी खबरें,

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली मेरिट लिस्ट जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि करीब 80,164 छात्रों के आवेदनों में से 60,863 छात्रों को कॉल���ज और पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया गया है, जबकि 39,526 प्रवेश प्रक्रियाधीन है.

भाजपा ने चंबा से इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नैयर को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नैयर को चंबा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया, जिनके नाम की घोषणा पहले की गई थी.

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर 2005 में यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया. इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. बॉलीवुड अभिनेत्री का कहना है कि मुझ जैसी महिलाओं के आगे बढ़ने के बाद उन जैसे बड़े नाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं हुई. उसे जेल होना चाहिए.

लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा

लिज ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधान मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि वो कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे रही हैं. उत्तराधिकारी चुने जाने तक मैं प्रधान मंत्री के रूप में काम करुंगी.

पाकिस्तान दौरे पर केन्द्र सरकार लेगी फैसला

टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर जाएगी या नहीं इसका फैसला बीसीसीआई नहीं करेगी. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा है कि यह फैसला भारत सरकार करेगी.

ईडी ने की रेड

ईडी ने कोलकाता में 2 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया और 1.65 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की, 44.5 बिटकॉइन और पीएमएलए के तहत अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola