Breaking News Live: पठान फिल्म रिलीज होने से पहले प्रशासन अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए करीब 71000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 2.5 बिलियन डॉलर के रक्षा पैकेज की घोषणा की है.
ये बहुत संगीन मामला
WFI के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये बहुत संगीन मामला है,मेरी पार्टी किसी भी गलत इंसान को बख्शती नहीं है,जांच बैठा दी गयी है जो भी दोषी पाए जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. सरकार ने कार्रवाई शुरू की और 3 सदस्य समिति बनाई गई है,वो गंभीर हैं.
विनेश फोगाट मामले में IOA ने बनाई सात सदस्यों की कमेटी
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ता हैं. IOA ने इसकी जानकारी दी है.
मुंबई पुलिस ने बीती रात एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स बरामद किया
मुंबई के दिंडोशी पुलिस ने बीती रात एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है. हाल ही में डिंडोशी पुलिस ने एमडी ड्रग्स बरामद किया था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये थी. पुलिस पिछले 2 महीने से उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी को 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत घायल, डंपर वाहन ने मार दी टक्कर
महाराष्ट्र के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत घायल हो गए और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब उनकी कार को मुंबई-घोड़बंदर राजमार्ग पर एक डंपर वाहन ने टक्कर मार दी. दुर्घटना के समय सावंत पालघर जा रहे थे. काशीमीरा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए