Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र से 2 फर्जी बीएमसी कर्मचारी गिरफ्तार, सड़क पर थूकने पर व्यक्ति से वसूले 10 हजार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी के करीबी को पकड़ने के लिए आयकर की टीम हजारीबाग के एक होटल में छापा मारने पहुंची. आरोपी पहले ही फरार हो गया. राजस्थान के पाली के सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

विज्ञापन

महाराष्ट्र से 2 फर्जी बीएमसी कर्मचारी गिरफ्तार, सड़क पर थूकने पर व्यक्ति से वसूला 10 हजार

महाराष्ट्र के खंडेश्वर पुलिस ने सड़क पर थूकने पर एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूलने वाले 2 फर्जी बीएमसी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया. दोनों पर आईपीसी की धारा 420, 170 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने डिंडोशी पुलिस की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार.

बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए प्रेसीडेंसी जेल से एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था. वह एसएससी घोटाला मामले में 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में हैं.

इरफान अंसारी सहित झारखंड के तीन विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी

कलकत्ता HC ने विधायक खिजरी, राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल के साथ जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को अंतरिम जमानत दी. झारखंड के विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 50 लाख रुपये से अधिक नकद के साथ पकड़ा गया था.

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो का हैदराबाद में विरोध, भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

हैदराबाद के तेलंगाना में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इधर विरोध प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिया.

26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, एक संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई ट्रेफिक पुलिस को वॉट्सएप के माध्यम से 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी मिली. इस मामले में एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 506(2) के खिलाफ केस दर्ज किया है.

टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को 24 अगस्त तक सीबीआई हिरासत

पशु तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल टीएमसी बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को 24 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola