Breaking News LIVE: राष्ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी पर दायर हो सकता है केस
Breaking News LIVE: गुलाम नबी आजाद ने कहा अगले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस नहीं जीत पाएगी 300 सीटें. अमेरिका में सामने आया ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला मामला. हाई रिस्क देशों से भारत आये लोगों में 6 कोरोना पॉजिटिव.
राष्ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी पर दायर हो सकता है केस
राष्ट्रगान के अपमान मामले में ममता बनर्जी पर हम प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं, उक्त बातें शुभेंदु अधिकारी ने कही.
पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को भगोड़ा घोषित करने वाला आदेश रद्द
पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को भगोड़ा घोषित करने वाला आदेश रद्द कर दिया गया है, उन्हें 17 नवंबर को भगोड़ा घोषित किया गया था.
तृणमूल कांग्रेस ने किया सदन से वॉक आउट
कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी और आईयूएमएल के सांसदों ने महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा से वाकआउट किया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भी 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्यसभा से वाकआउट किया.
विपक्षी एकता दिखाने का समय- कपिल सिब्बल
यूपीए में चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस के बिना यूपीए बिना आत्मा का शरीर होगा. कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विपक्षी एकता दिखाने का ये समय है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए