Live Updates

Breaking News: बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने हिंसा मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, मांगी मदद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: ईरान सीमा पर आतंकी हमले में पाकिस्तान के चार सैनिकों के मारे जाने की खबर है. वहीं, नेपाल के राष्ट्रपति पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, अमेरिका में अलग-अलग इलाकों में विनाशकारी तूफान से 21 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं, बिहार के नवादा में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने रामनवमी हिंसा मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, मांगी मदद

पश्चिम बंगाल BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य में रामनवमी पर हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और तत्काल मदद का अनुरोध किया.

राजकोट हवाईअड्डे पर नशे में धुत ऑटो चालक ने बवाल काटा, वीआईपी गेट का बैरिकेड तोड़ा

राजकोट हवाईअड्डे पर नशे में धुत एक ऑटो रिक्शा चालक ने वीआईपी गेट का बैरिकेड तोड़ दिया. इससे पहले कि रिक्शा चालक कोई और नुकसान करता, CISF के कर्मचारी उसे गिरफ्तार करने के लिए दौड़ पड़े. एसीपी भार्गव पंड्या ने बताया, राजकोट पुलिस घटना और ऑटो रिक्शा चालक के मकसद की आगे की जांच कर रही है.

नालंदा में 4 अप्रैल तक इंटनेट बंद, रामनवमी उत्सव के दौरान हिंसा के बाद बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने रामनवमी उत्सव के दौरान हिंसा के बाद नालंदा जिले में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया है.

महाराष्ट्र में कोरोना के 562 नये मामले, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 562 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हुई है. राज्य में सक्रिय मामले 3488 हैं.

9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या जाने वाले हैं. उन्होंने कहा, हम 9 अप्रैल को भगवान राम के आशीर्वाद के लिए अयोध्या जा रहे हैं. यह विश्वास और भावनाओं की बात है.

राजस्थान में फर्नीचर फैक्ट्री और तमिलनाडु में एलआईसी की बिल्डिंग में लगी आग

राजस्थान के उदयपुर में एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. वहीं तमिलनाडु से भी आग लगनी की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है चेन्नई में एलआईसी बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर आग लगी. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola