Live Updates

Breaking News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से दो हाईब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की है. देवरिया में भरभराकर दो मंजिला मकान गिरा है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है. झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर लातेहार एवं गढ़वा जिले में स्थित बूढ़ा पहाड़ को लगभग 32 वर्षों बाद एक बार फिर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार की पूर्व संध्या पर पूरे ब्रिटेन में लोगों ने एक मिनट का मौन रखा. देश और दुनिया की खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से दो हाईब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि अनंतनाग में सेना के साथ पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन AGuH से जुड़े 2 हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 15 राउंड बरामद किए गए.

अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव? 26 से 28 सितंबर को करेंगे नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते है और इसके लिए 26 से 28 सितंबर के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

महारानी एलिजाबेथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी

लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर एब्बे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लिया.

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का किया विलय

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय कर दिया. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, बीजेपी नेता सुनील जाखड़ और बीजेपी पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

बंगाल विधानसभा में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ नियम 169 के तहत प्रस्ताव पारित किया.

भारतीय उच्चायोग ने लीसेस्टर में भारतवासियों के खिलाफ हुई हिंसा में तत्काल कार्रवाई की मांग की

लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने लीसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा की निंदा की और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola