Live Updates

Breaking News: काबुल के एक मस्जिद में बम धमाका, कई के हताहत होने की खबर

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: पीएम मोदी की मौजूदगी में दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष बनने से इनकार किया. देश-दुनिया की ताजा खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog.

विज्ञापन

काबुल के एक मस्जिद में बम धमाका, कई के हताहत होने की खबर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक मस्जिद में बम धमाके की खबर है. TOLO news के हवाले से खबर है कि मस्जिद में हुए बम धमाके में कई लोग हताहत हो सकते हैं. इधर काबुल सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता खालिद जादरान ने इस बात की पुष्टि की है कि काबुल के पीडी 17 में आज एक विस्फोट हुआ. सुरक्षा बल इलाके में पहुंच गए हैं.

आईएएस अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता उपराष्ट्रपति के सचिव नियुक्त

आईएएस अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सचिव नियुक्त किया गया है.

बंगाल के TMC नेता अनुब्रत मंडल पर CBI की बड़ी कार्रवाई, 16.97 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट जब्त

पश्चिम बंगाल टीएमसी नेता और बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. टीएमसी नेता और उनके परिवार की 16.97 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को जब्त कर लिया. मालूम हो अनुब्रत मंडल मवेशी तस्करी के एक मामले में 20 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में हैं

कांग्रेस ने पवन काजल और लखविंदर राणा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंदर राणा ने भाजपा का दामन थाम लिया है. अब दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया.

केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल करने के लिए बीएस येदियुरप्पा ने पीएम मोदी को कहा थैंक्स

भाजपा संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किये जाने के बाद कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, मुझे सेवा करने का अवसर मिला इसके लिए मैं काफी खुश हूं.

झारखंड के तीन विधायकों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, लगायी ये शर्तें

झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गयी है. हालांकि, कोर्ट ने कहा है कि विधायकों को सप्ताह में एक बार मामले की जांच कर रहे अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा. मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola