Breaking News: मिजोरम में पत्थर खदान धंसने से 15 से 20 मजदूर दबे

Updated:
विज्ञापन

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी और समाजवादी पार्टी सहित अन्य समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं के एक महिला प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की. पंजाब में इंग्लैंड-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच को लेकर मोगा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. लाला लाजपत राय कॉलेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों एक दूसरे पर पथराव करते नजर आए. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि नारेबाजी की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

मिजोरम में पत्थर खदान धंसने से 15 से 20 मजदूर दबे

मिजोरम के हनहथियाल जिले में पत्थर की एक खदान के धंसने की घटना में 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुई. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने बाली पहुंचे पीएम मोदी

जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाली पहुंच गए हैं.

दिल्ली में रॉ के अधिकारी ने अपने दफ्तर से छलांग लगाकर दी जान

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में रॉ के अधिकारी ने सोमवार को ऑफिस की 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. यह मामला सोमवार की अहले सुबह की है. टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, रॉ के ये अधिकारी अवसाद में थे.

सीएम स्टालिन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को हजार रुपये देने का किया ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मयिलादुथुराई जिले में थरंगमबाड़ी और सिरकाली में बारिश से प्रभावित लोगों को राहत के रूप में प्रत्येक परिवार कार्ड धारक को 1000 रुपये प्रदान करने का आदेश दिया. भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का उचित सर्वेक्षण किया जाएगा और उचित राहत प्रदान की जाएगी.

पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन का नाम बदलकर ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया हुआ

राष्ट्रीय ग्रिड कही परिचालक ‘पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पोसोको)’ ने अपना नाम बदलकर ‘ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड’ कर दिया है. कंपनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि भारतीय बिजली ग्रिड प्रणाली की विश्वसनीयता, अर्थव्यवस्था, जुझारू और टिकाऊ क्षमता में ग्रिड परिचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाने के लिए नाम में बदलाव किया गया है. बयान में कहा गया है कि ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के रूप में नाम में बदलना स्वागतयोग्य कदम है. भारत की ऊर्जा प्रणाली के केंद्र में कंपनी की अनूठी स्थिति है जो लोगों को उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा से जोड़ती है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जबरन धर्मांतरण गंभीर मुद्दा, धार्मिक और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जबरन धर्मांतरण बहुत गंभीर मुद्दा, यह राष्ट्र की सुरक्षा और धर्म की स्वतंत्रता को प्रभावित करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola