Live Updates

Breaking News: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के भीतर चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, नकदी समेत सोना-चांदी बरामद

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद किए गए है. वहीं, राजनीति खबर की बात करें तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को जालंधर में प्रवेश करेगी. इधर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए है. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज हुई है. वहीं, मुंबई को आज खास तोहफा मिलेगा. BEST इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें लॉन्च करेगा.

विज्ञापन

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के भीतर चोरी के रैकेट का भंडाफोड़, नकदी समेत सोना-चांदी बरामद

डिप्टी सीपी आरके सिंह ने बताया, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस एवं सतर्कता विभाग ने हवाईअड्डे के भीतर सक्रिय चोरी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, 6 ब्रांडेड घड़ियां, मोबाइल फोन, 1,15,000 रुपये की नकदी और अन्य सामान बरामद किया.

कार डीलर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी स्थित एक कार डीलर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच की एनआर-1 सेक्शन ने सुमित नाम के गोगी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और चार जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं. वह पहले 3 ‘हत्या के प्रयास’ मामलों में शामिल था.

कटक बदांबा-गोपीनाथपुर पर भगदड़, एक महिला की मौत, तीन घायल

कटक के बदांबा-गोपीनाथपुर में भगदड़ की खबर आ रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है. जबकि तीन लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. दरअसल वहां मकर मेला का आयोजन किया गया था.

पाकिस्तानी संसद भवन के परिसर में YouTubers, TikTokers के प्रवेश पर बैन

पाकिस्तान के डॉन न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान के नेशनल असेंबली सचिवालय ने पाकिस्तानी संसद भवन के परिसर में YouTubers, TikTokers और अन्य सोशल मीडिया प्रभावितों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

दिल्ली के भलस्वा नाले से तीन टुकड़ों में कटा शव बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने भलस्वा नाले (उत्तरी दिल्ली) से तीन टुकड़ों में कटा हुआ एक शव बरामद किया है. इस मामले में दो संदिग्धों नौशाद और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है. दो को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और भगवान की पूजा की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola