Breaking News: कांग्रेस ने गुजरात चुनावों के लिए जारी की एक और सूची, 33 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
Author Aditya kumar
Updated:
विज्ञापन
Breaking News: क्रिकेट के महासंग्राम का आज फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउन्ड में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाना है. इस खिताबी जंग में पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की टीम होगी. पाकिस्तान ने जहां न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई वहीं इंग्लैंड की टीम ने इंडिया को 10 विकेटों से बुरी तरह हराया.
विज्ञापन
कांग्रेस ने जारी की एक और सूची
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए एक और सूची जारी की है. इस सूची में पार्टी ने 33 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. (टीवी न्यूज)
ममता बनर्जी लें कड़ा फैसला- हिमंत बिस्व सरमा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टीएमसी नेता अखिल गिरी के बयान को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला हैं. सरमा ने कहा कि हर कोई सोचता है कि उसने जानबूझ कर बयान दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. असम में आदिवासियों ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. लेकिन कड़ा फैसला लेना पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है.
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
3