Live Updates

Breaking News: 11304 कलाकारों ने एक साथ किया बिहू डांस, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 806 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हो गयी है. 2008 जयपुर सीरियल बम विस्फोट पीड़ितों के परिवारों ने राजस्थान उच्च न्यायालय के चार आरोपियों को बरी करने और निचली अदालत के आदेश को रद्द करने के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया. कर्नाटक चुनाव के लिए मंत्री और भाजपा नेता एसटी सोमशेखर गौड़ा ने आज यशवंतपुरा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया.

विज्ञापन

11304 कलाकारों ने एक साथ किया बिहू डांस, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

11304 लोक नर्तकियों ने एक साथ बिहू डांस किया. जिससे एक ही स्थान पर सबसे बड़े बिहू डांस का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में यह कीर्तिमान बना. इस दौरान 2548 ढोल वादकों ने भी अपनी प्रस्तुति दी.

कर्नाटक बीजेपी विधायक गूलीहट्टी शेखर ने विधानसभा सदस्य के रूप में दिया इस्तीफा

कर्नाटक के बीजेपी विधायक गूलीहट्टी शेखर ने विधानसभा सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया है. विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान भगोड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के संबंध में जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वार्ता में सुनक ने जी20 की भारत की अध्यक्षता के लिए ब्रिटेन का पूर्ण समर्थन दोहराया.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर राहुल गांधी और शरद पवार के बीच हुई बैठक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की.

सेल्फी विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सहित 11 को जारी किया नोटिस

सेल्फी विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों सहित 11 लोगों को इन्फ्लुएंसर सपना गिल की याचिका पर नोटिस जारी किया है. जिसमें शॉ पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की मांग की गई है.

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले, एक की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1086 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 806 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट गये हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक की मौत हो गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola