Breaking: आप ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: तमिलनाडु में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में राज्य के कम से कम 26 जिलों ने चेन्नई सहित स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

आप ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की. पार्टी ने 250 वार्ड के चुनाव के लिए शुक्रवार को 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी थी कि वह लोगों को वे पांच चीजें बताएं, जो उसने पिछले 15 साल में एमसीडी में की हैं.

पीएफआई की छात्र शाखा के फरार नेता को बेंगलुरु से किया गया गिरफ्तार

असम पुलिस ने शनिवार को कहा कि प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई)’ की छात्र शाखा के एक फरार नेता को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. उसने कहा कि कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के नेता अमीर हमजा को शुक्रवार रात को बेंगलुरु के बेलंदूर में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व वाली असम पुलिस की एक टीम ने पकड़ा, जहां वह त्रिपुरा के कुछ परिवारों के साथ छिपा हुआ था. पुलिस ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने हमजा की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है और उसे गुवाहाटी लाया जा रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, एक हफ्ते में दूसरी बार हिली धरती

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली में करीब 54 सेकंड तक धरती हिलती रही. एक सप्ताह में दूसरी बार दिल्ली में भूकंप आया.

फगवाड़ा में सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने मारपीट के विरोध में की हड़ताल

ट्रेन की चपेट में आकर घायल होने के बाद यहां स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक किशोर के दम तोड़ देने पर उसके रिश्तेदारों द्वारा एक चिकित्सक से मारपीट करने के बाद शनिवार को चिकित्सक और चिकित्सा सेवा से जुड़े अन्य कर्मी हड़ताल पर चले गए. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनकी हड़ताल के बाद भोलाथ, सुलतानपुर लोधी और कपूरथला समेत आसपास के क्षेत्रों के सिविल अस्पतालों के चिकित्सकों ने भी फगवाड़ा के अपने साथियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कुछ देर तक काम रोक दिया.

जेल से रिहा की गई राजीव गांधी हत्याकांड की प्रमुख दोषी नलिनी श्रीहरण

वेल्लोर (तमिलनाडु) : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के छह दोषियों में से एक नलिनी श्रीहरन वेल्लोर जेल से रिहा कर दी गई है.

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में भद्राचलम रोड-सत्तुपल्ली रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में भद्राचलम रोड और सत्तुपल्ली के बीच लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनी नई रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola