Live Updates

Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर, एके राइफल बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: बजट सत्र के दौरान ट्रेड यूनियनों की दो दिन की हड़ताल आज से शुरू. लखनऊ में आज पदयात्रा पर निकलेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी. उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर, एके राइफल बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है. घटनास्थल से 1 एके राइफल और विस्फोटक बरामद हुए हैं. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

श्रीनगर में मुठभेड़

श्रीनगर में आतंकवादियों केसाथ पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गयी है. अतिरिक्त जवानों को मौका-ए-वारदात पर भेज दिया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

केरल में कोरोना से 47 की मौत, एक दिन में आये 7224 मामले

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 47 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 7224 नये संक्रमण के मामले दर्ज किये गये, जबकि 7638 लोग ठीक हुए. राज्य में अब तक 49,36,791 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है. कुल 35,040 लोगों की वैश्विक महामारी से मौत हो चुकी है. राज्य में अभी भी 69,625 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 73 हजार से अधिक सैंपल की जांच की गयी.

हिंदुत्व की ISIS, जिहादी इसलाम से तुलना गलत- गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस नेता और देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अयोध्या पर जो किताब लिखी है, उसके कंटेंट पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि राजनीतिक विचारधारा के रूप में हम हिंदुत्व को भले खारिज करते हैं, लेकिन आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से इसकी तुलना तथ्यात्मक रूप से गलत है और अतिशयोक्ति है.

छत्तीसगढ़ के डीजीपी बदले

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक बदल दिये गये हैं. डीजीपी डीएम अवस्थी को हटाकर अशोक जुनेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. एएनआई ने यह रिपोर्ट दी है.

कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. मुठभेड़ कुलगाम के चावलगाम इलाके में हुई. सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. मारे गये आतंकवादी की पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola