Live Updates

Breaking News LIVE: दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,726 नए मामले, 6 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले लिया है. गुड़गांव के गडोली गांव में खुले नाले में गिरे 7 साल के बच्चे का 72 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है. दिनभर की खबरों के साथ आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के 2,726 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,726 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, दिल्ली में कोरोना से एक दिन में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट 14.38 फीसदी है.

जामनगर स्थित एक होटल में भीषण आग

गुजरात के जामनगर स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई है. वहीं आग लगने की घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है. आग बुझाने का काम जोर शोर से जारी है.

अनुव्रत मंडल पर सीबीआई का शिकंजा कसा

पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता अनुव्रत मंडल पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार TMC बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को आसनसोल CBI कोर्ट से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित CBI कार्यालय ले जाया गया.

तिरंगे के रंग में सजा स्मारक

जम्मू मुबारक मंडी के प्रतिष्ठित स्मारक को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के रंग में सजाया गया. जम्मू के उपायुक्त ने यह जानकारी दी है.

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है. ऐहतियातन आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए घोषणा की जा रही है.

10 दिन की हिरासत

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पशु तस्करी मामले में टीएमसी बीरभूम जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल की 10 दिन की हिरासत मिली है

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola