Breaking: विदेश मंत्रालय ने कहा, कतर में 8 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने के मामले में बनी है नजर
Breaking News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 64वें दिन की शुरूआत महाराष्ट्र के नांदेड़ के काप्शी चौक से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शुरू की. इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ इस अभियान से साथ मौजूद थी.
विदेश मंत्रालय ने कहा, कतर में 8 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने के मामले में बनी है नजर
भारत ने गुरुवार को कहा कि वह कतर प्रशासन द्वारा नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर ‘बहुत करीब से’ नजर रखे हुए है. ये भारतीय करीब 70 दिनों से हिरासत में हैं. समझा जाता है कि कतर के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेने की वजह से अबतक आधिकारिक रूप से भारत को अवगत नहीं कराया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कि हम इस मामले पर ‘बहुत करीब से’ नजर रखे हुए हैं. दोहा में हमारा दूतावास स्थानीय अधिकारियों के नियमित संपर्क में है.
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, आज का युग युद्ध का नहीं है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को वार्ता के जरिए सुलझाए जाने की आवश्यकता को बृहस्पतिवार को दोहराया, लेकिन साथ ही कहा कि इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी कि क्या भारत युद्धरत देशों के बीच शांति कायम करने में भूमिका निभा सकता है. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को रेखांकित किया कि आज का युग युद्ध का नहीं है.
G20 शिखर सम्मेलन से इतर बाली में शी जिनपिंग से मिलेंगे जो बाइडेन
G20 शिखर सम्मेलन से इतर बाली में शी जिनपिंग से जो बाइडेन मिलेंगे.
गुजरात विधानसभा चुनाव: आप ने 10 और उम्मीदवार उतारे, अब तक 174 प्रत्याशी घोषित
आम आदमी पार्टी (आप) ने अगले महीने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 10 उम्मीदवारों की 14 वीं सूची जारी की. पार्टी अब तक 174 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा की आठ सीट के लिए अबतक उम्मीदवार घोषित नहीं किये जाने से अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढवी को कहां से चुनाव मैदान में उतारेगी. ये आठ सीट सिधपुर, खेरालू, विसनगर, मानसा, खांभालिया, द्वारका, भावनगर पश्चिम और उधना हैं। अब तक घोषित किये गये अहम प्रत्याशियों में आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और प्रदेश महासचिव मनोज सोराथिया हैं. पार्टी ने इस लक्ष्य के साथ अगस्त में ही प्रत्याशियों के नाम जारी करने शुरू कर दिये थे कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा आप की नीतियों एवं वादों के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए. गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव है.
चुनाव आयोग ने 12 नवंबर को शाम 5.30 बजे तक एक्जिट पोल पर लगाई रोक
चुनाव आयोग 12-11-2022 को सुबह 8 बजे और 05-12-2022 को शाम 5.30 बजे के बीच हिमाचल प्रदेश चुनाव और गुजरात चुनाव 2022 के संबंध में कोई एक्जिट पोल पर लगाई रोक. उसने कहा कि किसी एक्जिट पोल के परिणाम का प्रकाशन या प्रचार करना प्रतिबंधित होगा.
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14-16 नवंबर तक दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 14 से 16 नवंबर तक इंडोनेशिया के बाली दौरे पर रहेंगे. खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित जी -20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे के हिस्से के रूप में तीन कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए