Breaking News: वैष्णो देवी में भगदड़ की जांच के लिए बनी कमेटी, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ पर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

विज्ञापन

तीन सदस्यीय समिति देगी वैष्णो देवी में भगदड़ पर रिपोर्ट

वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ पर केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी. भगदड़ में एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी.

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश कोरोना वायरस से संक्रमित

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने शनिवार को बताया कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. उन्हें हल्के लक्षण हैं. मंत्री ने बताया कि वह पृथकवास में है और सभी एहतियाती उपाय अपना रहे हैं.

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप से कांपा जम्मू-कश्मीर

अफगानिस्तान के फैजाबाद में हैप्पी न्यू ईयर की शाम यानी 1 जनवरी 2022 की शाम को भूकंप आया. इसके झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किये गये. कश्मीर आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर में शाम 6:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये.

दिल्ली में मिले 2716 कोरोना संक्रमित, पॉजिटिविटी रेट 3.64 फीसदी हुई

देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन में 2,716 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. एक दिन पहले की तुलना में यह 51 फीसदी अधिक है. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट बढकर 3.64 फीसदी हो गयी है. दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 6,360 हो गये हैं.

पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास कोरोना से संक्रमित

पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अरूप विश्वास ने खुद यह जानकारी दी है.

अनिल गोयल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने लखनऊ के स्काई हाई इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल गोयल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि पोस्ट डेटेड चेक देकर जमीन अधिग्रहण करने के मामले में अनिल गोयल की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola