Live Updates

Breaking News LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: पुलवामा के कसबयार इलाके में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी. आज शरद पवार से मुलाकात करेंगी सीएम ममता बनर्जी. शीतकालीन सत्र में आज कोरोना पर होगी चर्चा.

विज्ञापन

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

12 सांसदों को निलंबित किये जाने के मामले को लेकर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी रहा जिसकी वजह से कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिले चार कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली एयरपोर्ट पर चार कोरोना पॉजिटिव यात्री मिले हैं, ये लोग लंदन और एम्सटर्डम से आये हैं.

विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे की वजह से बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर बाद तीन बजे तक स्थगित कर दी गई है.

कृषि मंत्री के जवाब पर कांग्रेस का वार : आंदोलन में मरने वाले किसानों का रिकॉर्ड नहीं, किसानों का अपमान है

लोकसभा में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के उस लिखित जवाब पर वार किया है, जिसमें उन्होंने बुधवार को कहा है कि कृषि मंत्रालय के पास किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं है. राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेसी सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि यह किसानों का अपमान है. उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की जान चली गई. ऐसे में, सरकार यह कैसे कह सकती है कि उसके पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है?

जैसलमेर में बीएसएफ पोस्ट का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

जैसलमेर में बीएसएफ पोस्ट का दौरा करेंगे गृह मंत्री अमित शाह. 4 से 5 दिसंबर को शाह दौरा करेंगे.

दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर घटाया वैट

दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर घटाया वैट, अब सस्ता होगा ईंधन. दिल्ली में 8 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola