Breaking News: अभिनेत्री राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज
कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के 63वें दिन की शुरुआत महाराष्ट्र के नांदेड़ के शंकरनगर से हुई. जानकारी हो कि पार्टी का यह अभियान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू से चला आ रहा है. कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर तक चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भारत की G20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
अभिनेत्री राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज
मुंबई पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री राखी सावंत और वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ एक अभिनेत्री की शिकायत पर आईपीसी और आईटी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि मैंने सभी के सहयोग से 5 साल सीएम के रूप में काम किया. इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए. मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है. हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे.
अवैध खनन मामले में तेलंगाना के मंत्री के घर पर ईडी अधिकारियों की छापेमारी जारी
तेलंगाना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की ओर से अवैध खनन मामले में एक ग्रेनाइट कंपनी के साथ संबंध के मामले में छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी तेलंगाना के मeंत्री गंगुला कमलाकर के करीमनगर स्थित घर पर जारी है.
सरकारी योजनाओं के नाम पर लोन का झांसा देकर ठगी के मामले में 12 धराए
दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र के एक कॉल सेंटर पर पुलिस की ओर से छापा मारा गया. 12 लोगों को पकड़ा गया. द्वारिका जिले के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि वे सरकारी योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने के बहाने धोखाधड़ी कर रहे थे. उन्होंने 1700 लोगों के साथ धोखाधड़ी की और 1 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए.
इस बार हिमाचल के लोग खुद चुनाव लड़ रहे, हमीरपुर के पीएम मोदी का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां के लोगों को जितना जानता हूं, मैं ये कह सकता हूं कि इस बार हिमाचल के लोग खुद चुनाव लड़ रहे हैं, खुद नेतृत्व कर रहे हैं और दोबारा जयराम ठाकुर की सरकार बनाने का फैसला यहां की जनता ने कर लिया है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए