Breaking News: दिल्ली में कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए रेमेडियल क्लास सस्पेंड
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह होगा. सूत्रों ने बताया कि यह समारोह आज सुबह शिमला के राजभवन में होगा. इससे पहले शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पार्टी आलाकमान को 10 लोगों की सूची सौंपी गई है और हिमाचल प्रदेश सरकार पहली कैबिनेट बैठक के बाद जल्द ही राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी.
दिल्ली सरकार ने स्कूलों में कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए रेमेडियल क्लास सस्पेंड किया
शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 और 12 के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश/अवकाश के दौरान रेमेडियल क्लास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कक्षा 10 और 12 के ��िए प्रायोगिक परीक्षा/परियोजना मूल्यांकन/आंतरिक मूल्यांकन कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा.
शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बताया कांतिकारी
टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को क्रांतिकारी बताया. उन्होंने कहा, राहुल गांधी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए ज्ञान का प्रतीक बन गया है. देश ने इससे पहले ऐसी कोई यात्रा नहीं देखी. उनका लक्ष्य अच्छा है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
राहुल गांधी ने कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर की आरती
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में हैं. जहां उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर पर आरती की.
चीन में सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
पूर्वी चीन के जियांक्सी प्रांत में रविवार को एक ट्रक ने शवयात्रा में शामिल लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सरकारी मीडिया ने यहां एक संक्षिप्त खबर दी कि यह बड़ा सड़क हादसा नानचांग काउंटी में हुआ है तथा घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को पीएम मोदी 13 जनवरी को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नदी में चलने वाला क्रूज जहाज एमवी गंगा विलास शुक्रवार को वाराणसी से अपने पहले सफर पर रवाना होगा. इस दौरान वह 3,200 किलोमीटर से अधिक लंबा सफर तय करेगा. यह क्रूज भारत एवं बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते अपनी मंजिल पर पहुंचेगा.
रंगों की राजनीति पर बोले अनुराग ठाकुर, हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं
रंगों की राजनीति के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून के रिश्ते मानते हैं. दुनिया के किसी भी देश में कोई भी भारतीय किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय का हो वह भारतीय है. वह हमारे परिवार का हिस्सा है. इसलिए हम एक होकर देश के लिए काम कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए