Breaking News: अल-कायदा का सदस्य कोलकाता से गिरफ्तार, 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में
Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में एक बड़ी रैली की. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इधर अमृतसर में शिवेसना नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले की जांच एसआईटी करेगी.
तंजानिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19
न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर है कि तंजानिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है. मालूम हो दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रही विमान रविवार को तंजानिया के लेक विक्टोरिया मे क्रैश कर गया.
अल-कायदा का सदस्य कोलकाता से गिरफ्तार, 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में
एसटीएफ कोलकाता ने बताया, मोनिरुद्दीन खान नाम के एक व्यक्ति, जिसकी उम्र 20 है, को अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का सदस्य होने और संगठन को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसे कलकत्ता की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में दिवा डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दिवा डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की खबर मिल रही है. ठाणे नगर निगम ने बताया, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
दिल्ली NCR में गैर BS6 इंजन वाली गाड़ियों और ट्रकों की एंट्री पर कोई रोक नहीं, हटायी गयी पाबंदी
दिल्ली-एनसीआर में गैर-बीएस 6 इंजन वाले हल्के डीजल वाहनों के चलने और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर लगी पाबंदी हटाई गई.
SIT करेगी सुधीर सूरी हत्या की जांच, आरोपी संदीप सनी पर बड़ा खुलासा
शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की हत्या पर अमृतसर के सीपी ने कहा, आरोपी संदीप सनी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी होने के बाद उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया. इस मामले की जांच आगे एसआईटी करेगी.
सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया
पाकिस्तान ने करो या मरो मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. बता दें कि आज के पहले मुकाबले में नीदरलैंड ने अविश्वसनीय तरीके से साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल से बाहर हो गया और भारत क्वालफाइ कर गया.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए