Breaking News: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार बोन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. मुंबई के मानखुर्द इलाके के एक स्कूल के वॉशरूम से 18 साल के लड़के का शव बरामद किया गया है. राजौरी जिला प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को आतंकवादियों से लड़ने के लिए ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को जारी किए गए हथियारों की जांच की. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने आज ओडिशा में 5जी सेवाओं की शुरुआत की. देश-विदेश की ब्रेकिंग खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार बोन ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और ऊर्जा व संस्कृति सहित आपसी हितों से जुड़े सहयोग के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने इस चर्चा के दौरान रक्षा, सुरक्षा और हिंद-प्रशांत सहित अपनी रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच घनिष्ठ सहयोग पर प्रकाश डाला. इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने में फ्रांस के समर्थन का स्वागत किया.

बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शेखर मिश्रा के खिलाफ जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

दिल्ली पुलिस ने 26 नवंबर को एयर इंडिया की JFK-दिल्ली फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाले शेखर मिश्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की मांग करते हुए संबंधित प्राधिकरण को लिखा है, क्योंकि वह पुलिस जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं.

दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किये गये भूकंप के झटके

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि अब तक इसकी तीव्रता कितनी है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है.

भारत दौरे पर आ सकते हैं जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के इस साल की शुरुआत में भारत आने की संभावना है. ऐसी जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ने के लिए ग्राम रक्षा दल तैयार, हथियारों की हुई जांच

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में नागरिकों की मौत के बाद प्रशासन ने नयी रणनीति तैयार की है. आतंवादियों से लड़ने के लिए ग्राम रक्षा दल तैयार किया गया है. राजौरी जिला प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को आतंकवादियों से लड़ने के लिए ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को जारी किए गए हथियारों की जांच की.

मुंबई के एक स्कूल के वॉशरूम से 18 साल के बच्चे का शव बरामद

मुंबई के मानखुर्द इलाके के एक स्कूल के वॉशरूम से 18 साल के लड़के का शव बरामद किया गया है. पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है. मुंबई पुलिस ने इस मामला में एफआईआर दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola