Live Updates

Breaking News: DMK ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यूथ विंग से दो पदाधिकारी को निलंबित किया

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जन विश्वास रथ कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया. इधर, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश में आईएसआई और पाकिस्तान सेना के जवान जुटे है. वहीं, दिल्ली सुल्तानपुरी केस के सभी 5 आरोपियों के ब्लड सैंपल एफएसएल लैब भेजे गए है. यहां पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…

विज्ञापन

DMK ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में यूथ विंग से दो पदाधिकारी निलंबित

DMK ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने दो पदाधिकारियों प्रवीण और एककंबरम को DMK यूथ विंग से निलंबित कर दिया. डीएमके की जनसभा के दौरान डीएमके के दो पदाधिकारियों ने कथित तौर पर चेन्नई पुलिस के एक सिपाही को परेशान किया.

पीएम मोदी ने यूके के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ टेलीफोन पर बातचीत की.

बंगाल के बीजेपी विधायक आनंदमय बर्मन दुर्गा मुर्मू गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

अपनी पार्टी के पार्षद और सिलीगुड़ी नगर निगम (SMC) के विपक्ष के नेता अमित जैन पर कथित हमले का विरोध करने पर भाजपा विधायक आनंदमय बर्मन और दुर्गा मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई में व्यवसायी का अपहरण, एक की गिरफ्तारी, 4 फरार

मुंबई में पिछले दिनों एक व्यवसायी को पांच लोगों ने अपहरण कर लिया था. इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 4 लोग फरार चल रहे हैं. एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने बताया, आरोपियों ने व्यवसायी को अपहरण करने के बाद 8 दिसंबर को कर्नाटक ले गये थे. पीड़िता के परिवार को फिरौती की कॉल आने के बाद मामला दर्ज किया गया.

कंझावला मामला, पीड़िता का शव परिवार के सदस्यों को सौंपा गया

दिल्ली में एक कार द्वारा टक्कर मारने और कई किलोमीटर तक घसीटे जाने की वारदात में मारी गयी 20 वर्षीय युवती का शव मंगलवार को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया.

राजौरी आतंकवादी हत्याओं के खिलाफ कश्मीरी पंडित ने कैंडल मार्च निकाला

जम्मू और कश्मीर के राजौरी आतंकवादी हत्याओं के खिलाफ कश्मीरी पंडित प्रवासी कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola