Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 271 नये मामले, 3 की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Breaking News: सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का निधन पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक जताया. अबू धाबी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट जख्मी हो गए हैं. पश्चिम बंगाल में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऊपरी उम्र 30 साल कर दी गई है. दिनभर की ताजा खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम.

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 271 नये मामले, 3 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 271 नये मामले सामने आये. जबकि 659 लोग ठीक हुए. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु हुई. दिल्ली में अब भी कोरोना के सक्रिय मामले 1621 हैं.

यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुग शरनारू गिरफ्तार

नाबालिगों के यौन उत्पीड़न के आरोपी श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को पुलिस थाने ले जाया जाया गया. जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया. उसमें बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

जम्मू के जानीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरी, कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना

जम्मू के जानीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई. एसडीआरएफ की टीम और 2 बुलडोजर मौके पर राहत बचाव कार्य में लगे हैं. कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है.

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने MNS प्रमुख राज ठाकरे से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे MNS प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद शिंदे ने कहा, राज ठाकरे जी के घर मैं गणपति दर्शन के लिए आया हूं. यह कोई राजनीतिक भेंट नहीं है. गणपति में सब लोग एक दूसरे के यहां जाते हैं. बाला साहब के साथ सभी लोगों ने काम किया है. कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है.

PM मोदी बोले- सम्मान निधि का लाभ केरल के 37 लाख किसान परिवारों को हो रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार देश के छोटे किसानों और हमारे मछली पालकों को लेकर भी बहुत संवेदनशील है। PM किसान सम्मान निधि का लाभ केरल के 37 लाख किसान परिवारों को हो रहा है. उन्होंने आगे कहा, केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है. इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा. आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है. केरल में कई योजनाओं पर केंद्र सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

दिल्ली के एलजी बोले, आने वाले दिनों में मुझ पर व्यक्तिगत हमले हुए तो आश्चर्य नहीं

दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर कहा, CM केजरीवाल ने हताशा में भटकाव की रणनीति और झूठे आरोपों का सहारा लिया. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर आने वाले दिनों में मुझ पर और मेरे परिवार पर और अधिक निराधार व्यक्तिगत हमले हुए. उन्होंने कहा, आप के भ्रष्टाचार के आरोपों पर सक्सेना ने कहा कि अगर उन पर ऐसे और अधिक निजी तथा निराधार हमले किये जाएं तो उन्हें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola