Live Updates

Breaking News: महाराष्ट्र के रायगढ़ में किसानों ने परियोजना के खिलाफ रैली निकाली

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में कहा कि पंजाब की तुलना में हरियाणा में 10 फीसदी भी पराली जलाने की घटनाएं नहीं हैं, हमारे यहां पराली जलाने की घटनाएं बहुत कम हो गयी हैं. पिछले वर्ष पराली जलाने की 2,561 घटनाएं थी वो इस वर्ष 1,925 हो गई है जबकि इस वर्ष पंजाब में 13,873 घटनाएं हुई है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ में किसानों ने परियोजना के खिलाफ रैली निकाली

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में किसानों ने मुराद और रोहा तालुका में प्रस्तावित ‘बल्क ड्रग पार्क’ के खिलाफ मंगलवार को रैली निकाली. एक अधिकारी ने बताया कि अलीबाग कस्बे के प्रवेश द्वार से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई रैली में करीब 2,000 लोगों ने हिस्सा लिया. किसानों के संगठन ‘शेतकारी समिति’ द्वारा आयोजित रैली को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया. रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की दक्षिण रायगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष महेश मोहिते ने कहा कि किसान शुरुआत से ही ‘बल्क ड्रग पार्क’ परियोजना का विरोध कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के जालना के इस्पात संयंत्र में विस्फोट, छह मजदूर जख्मी

महाराष्ट्र के जालना जिले में स्टील रॉड निर्माण संयंत्र में मंगलवार को बॉयलर फटने से कम से कम छह मज़दूर जख्मी हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन घायलों की हालत नाज़ुक है. उन्होंने बताया कि जालना के पास महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित गीताई स्टील कंपनी में एक बॉयलर फट गया और गर्म पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिर गया. जालना के पुलिस अधीक्षक डॉ अक्षय शिंदे ने कहा कि चार जख्मी श्रमिकों को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो को औरंगाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के वक्त मज़दूर भट्टी पर काम कर रहे थे. घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश (उप्र) के बलिया निवासी विवेक कुमार राजभर (28) व अजय कुमार, जालना के रहने वाले अजिंक्य बालासाहेब काकड़े (21), बिहार के गोपालगंज निवासी माहेश्वरी पांडे (30), बिहार के मिर्जापुर के संतोष मेवालाल (38) और उप्र के पचखोरा के परविंदर सिंगसन (21) के तौर पर हुई है.

एनसीबी मुंबई ने 1.431 किलोग्राम मेफेड्रोन किया जब्त, चार गिरफ्तार

महाराष्ट्र : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने एक सप्ताह के भीतर बैक-टू-बैक ऑपरेशन में 1.431 किलोग्राम मेफेड्रोन को जब्त कर लिया है और अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

राजस्थान में महिलाओं को स्मार्टफोन देगी अशोक गहलोत सरकार

राजस्थान : अशोक गहलोत सरकार की राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि उनकी सरकार राजस्थान में महिलाओं को स्मार्टफोन देगी, उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा. इसे दिसंबर में लागू कर दिया जाएगा. स्मार्टफोन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी जो राज्य को आगे बढ़ने में मदद करेगी.

गुजरात पुल हादसे पर शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को भेजा शोक संदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुजरात के मोरबी शहर में पुल गिरने से 135 लोगों की मौत पर शोक जताया है. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे शोक संदेश में कहा कि यह समाचार सुनकर ‘स्तब्ध’ हूं. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रपति चिनफिंग ने अपने संदेश में हादसे पर स्तब्धता जताई है. एजेंसी के मुताबिक, चीन की सरकार और जनता की ओर से चिनफिंग ने लोगों की मौत पर गहरा शोक जताया है और उनके परिजनों और घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की है. इसी दिन चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शोक संदेश भेजा. चीन के स्टेट काउंसिलर और विदेश मंत्री वांग यी ने भी अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को मोरबी में हुए हादसे को लेकर शोक संदेश भेजा है. वांग ने हादसे में हुई मौतों को लेकर संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवारों व घायलों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है.

अमरावती के पिंपलविहिर में एसटी की बस में आग

महाराष्ट्र: अमरावती के पिंपलविहिर में आज एक राज्य परिवहन (एसटी) की बस में आग लग गई. बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola