Breaking News: रांची के सांसद संजय सेठ की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती
Breaking News : ईद से पहले राजस्थान के करौली में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च. मेहुल चोकसी और गीतांजलि जेम्स के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया नया केस. रूस-यूक्रेन के बीच 68वें दिन भी युद्ध जारी. पीएम मोदी तीन दिन के यूरोप दौरे पर. ताजा अपडेटेड खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
रांची के सांसद संजय सेठ की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती
रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गेस्ट्रोइंटेरोलॉजी में भर्ती कराया गया है. रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
2024, मोदी वंस मोर, जर्मनी के बर्लिन में भारतीय समुदाय के लोगों ने लगाये नारे
जर्मनी के बर्लिन में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीयों ने जमकर नारेबाजी की. लोगों ने कहा- 2024, मोदी वंस मोर. यानी वर्ष 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार.
बेरोजगारी दर अप्रैल में बढ़ कर 7.83 फीसदी पर पहुंची
भारत में महंगाई के साथ-साथ बेरोगारी भी तेजी से बढ़ रही है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआइइ) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में बेरोजगारी दर 7.83 प्रतिशत पर पहुंच गयी जो उससे पिछले महीने यानी मार्च में 7.60 प्रतिश थी. सबसे अधिक बेरोजगारी हरियाणा में रही है, जहां बेरोजगारी दर 34.5 फीसदी पर जा पहुंची है, जबकि राजस्थान इस सूची में 28.8 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर है.
बिजली की खपत अप्रैल में 13.6% बढ़ी
बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बिजली की खपत अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 132.98 अरब यूनिट (बीयू) हो गयी. मंत्रालय ने कहा कि गर्मी की शुरुआत और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के चलते यह बढ़ोतरी हुई. पिछले साल अप्रैल में बिजली की खपत 117.08 बीयू थी, जबकि 2020 के इसी महीने में यह आंकड़ा 84.55 बीयू था.
दिख गया ईद का चांद, कल देश भर में मनेगा ईद-उल-फितर का त्योहार
ईद का चांद दिख गया है. ईद का चांद दिखने के बाद मंगलवार को देश भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जायेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए