Live Updates

Breaking News: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,927 नये मामले

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मस्जदों को नोटिस देकर कहा है कि लाउडस्पीकर की आवाज को कम करें. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला स्थित ब्रजलू इलाके में सीआरपीएफ की पार्टी पर फायरिंग के बाद ग्रेनेड से हमला. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,927 नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,927 नये मामले सामने आए हैं. वहीं इसी दौरान 2,252 लोग अस्‍पताल से डिस्चार्ज किये गये हैं और कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है.

तमिलनाडु हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे. तमिलनाडु के तंजावुर में हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

आज TRS पार्टी की 21वीं स्थापना दिवस

के.कविता टीआरएस की एमएलसी ने कहा कि पार्टी का जब गठन हो गया उसके बाद भी केसीआर साहब ने आराम नहीं किया और वो लगातार काम करते रहें इसलिए आज तेलंगाना राज्य हर एक चीज़ में नंबर 1 राज्य माना जाता है. लेकिन जब केसीआर साहब ने पार्टी की स्थापना की तब उन्होंने विश्वास जताया कि हमें संविधान के दायरे में जन-आंदोलन करना है और आज राजनीतिक गठबंधन की व्यवस्था जो चलती है उसका फायदा उठाकर ही तेलंगाना राज्य का गठन हो सकता है. हमने दोनोंं मामलों में काम किया था.

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु के तंजावुर में वार्षिक रथ उत्सव के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है.

ट्विटर डील के बाद मस्क की कंपनी टेस्ला पर प्रभाव

दुनिया के सबसे अमीर शख्स व टेस्ला के सीइओ एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर (3.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) में खरीद लिया है. ट्विटर डील के बाद मस्क की कंपनी टेस्ला ने 126 बिलियन डॉलर खो दिये हैं.

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के संक्रमित होने की जानकारी व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola