Live Updates

Breaking News: पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Latest Updates: 4 राज्यों की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज. पीएम मोदी ने किया गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण. रूस यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी. ताजा खबरों के लिए प्रभात खबर के साथ बने रहें.

विज्ञापन

पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो इदी के निधन पर शोक व्यक्त किया. बिलकिस अपने समाजसेवी पति स्वर्गीय अब्दुल सत्तार इदी के साथ समाजसेवा का काम करती थी. मोदी ने ट्वीट किया, मानवीय कार्यों के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण ने पूरी दुनिया के लोगों के जीवन को प्रभावित किया. बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को कराची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 74 वर्ष की थीं.

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते कोलंबो के गॉल फेस में सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते कोलंबो के गॉल फेस में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि हम सच्चे नेता चाहते हैं जो आकर हमारा नेतृत्व करे. सारे राजनेता भ्रष्टाचारी हैं. ऐसे कई लोग हैं जो राजनेता नहीं हैं लेकिन ईमानदार हैं.

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 461 नए मामले, दो की हुई मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 461 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस अवधि में 269 मरीज ठीक हुए, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अभी 1262 सक्रिय मामले है.

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी में हंगामा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़

दिल्ली में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2022) शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में हंगामा की खबर सामने आ रही है. इस दौरान कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी सूचना है. इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

भोपाल में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा

मध्य प्रदेश के भोपाल में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने जुलूस में हिस्सा लिया.

एक हफ्ते के भारत दौरे पर आएंगे मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ अपनी पत्नी कोबिता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 से 24 अप्रैल तक भारत का दौरा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola