Live Updates

Breaking News : पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में श्योक नदी पर एक पुल का निर्माण भारत ने किया पूरा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों (coronavirus in world) की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. भारत में शनिवार को कोविड-19 (coronavirus in india,covid 19) के एक दिन में सर्वाधिक 14,516 नए मामलों के सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,95,048 हो गई है वहीं मौत के 375 नए मामलों के साथ अब तक 12,948 लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ हो रहे रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब तक 2,13,830 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, वहीं 1,68,269 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने भारत-चीन तनाव पर (india china standoff) शुक्रवार को बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में कहा कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा हुआ है और न ही किसी का हमारी किसी चौकी पर कब्जा है. देश और दुनिया की हर ब्रेकिंग खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola