Breaking News: भारत ने कनाडा के लोगों के लिए कुछ श्रेणियों में फिर से शुरू की वीजा सेवा
Breaking News LIVE Updates: देश-विदेश , राजनीति एवं किसी भी क्षेत्र की बड़ी और ब्रेकिंग खबर से अपडेट रहने के लिए के लिए पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com के नेशनल Live सेक्शन का यह लाइव ब्लॉग. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…
पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हेरोइन बरामद
सुरक्षा बलों ने बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से 1.5 किलोग्राम हेरोइन से भरी दो बोतलें बरामद कीं. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान गांव डल के पास खेत में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पड़ी देखीं. अधिकारी के मुताबिक, जांच करने पर हेरोइन से भरी दो छोटी बोतलें बरामद की गईं. बोतलों को काले रंग की टेप से लपेटा गया था. (भाषा)
प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्टूबर को ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे बड़े दूरसंचार उद्योग कार्यक्रम ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023’ के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. दूरसंचार विभाग ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएएल) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. डीओटी ने कहा, ‘‘ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ 2023 का उद्घाटन करेंगे.’’
इजराइल ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने पर किया हमला, 8 सैनिकों की मौत
इजराइल ने सीरिया के मिलिट्री ठिकाने पर हमला करते हुए बम बरसाए है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बमबारी में कुल 8 सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए