Breaking News : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ढाई करोड़ के पार
Breaking News : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus) के मामले 35 लाख के पार चले गए वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर को 76.47 प्रतिशत हो गई. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक-4 के लिए दिशा-निर्देश (mha unlock 4 guidelines) जारी किए हैं. इधर सुशांत केस (sushant singh rajput case) में रिया चक्रवर्ती से CBI आज फिर पूछताछ करेगी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (pranab mukherjee health ) की सेहत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. देश और दुनिया की हर बडी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ…
लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मौत, मृतक संख्या 32 हुई
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है.
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ढाई करोड़ के पार
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ढाई करोड़ के आंकड़े को पार कर गए हैं. जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई तालिका के अनुसार अमेरिका में संक्रमण के 59 लाख मामले हैं.
पिठानी मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस में पहुंचे
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस में पहुंचे.
सेना का जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी में सेना का जवान शहीद हो गया है.
कोरोना संकट के बावजूद खरीफ की फसल की बुवाई पिछले साल के मुकाबले सात फीसद ज्यादा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना जैसी महामारी से पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों के बावजूद देश में खरीफ की फसल की बुवाई पिछले साल के मुकाबले सात फीसद ज्यादा हुई है.
कांग्रेस की वर्चुअल रैली
कांग्रेस एक सितंबर से पूरे बिहार राज्य में वर्चुअल रैली करेगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए