Live Updates

Breaking News : कंगना रनौत का शिवसेना पर आरोप: संजय राउत ने दी धमकी, मुंबई नहीं लौटने को कहा

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : देश में कोरोना संक्रमितों (coronavirus in india) की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गई है. वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है. इधर सरकार ने लोकप्रिय गेमिंग ऐप पबजी (pubg ban in india ) सहित चीन की कंपनियों से जुड़े 118 अन्य मोबाइल ऐप पर बुधवार को प्रतिबंध लगा दिया. आज यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. टि्वटर अकाउंट narendramodi.in हैक कर (twitter account pm modi hacked ) लिया गया है. सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत (sushant singh rajput, reha chakravarthi ,cbi ) मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ की. भारत और चीन (india china tension) के बीच एलएसी पर तनाव जारी है. देश और दुनिया की हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

1 सितंबर 2020 को बिजली की मांग 1.62 गीगावाट

1 सितंबर 2020 को बिजली की मांग 1.62 गीगावाट थी जो पिछले साल इसी दिन की तुलना में काफी ज्यादा है. बिजली मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

कंगना रनौत का शिवसेना पर आरोप: संजय राउत ने दी धमकी, मुंबई नहीं लौटने को कहा

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है कि मैं मुंबई वापस न लौटूं…. कंगना ने अपने ट्वीट में पूछा- मुंबई पीओके जैसा क्यों फील हो रहा है?

सुशांत मामले में ड्रग डीलर जैद NCB की रिमांड में

सुशांत मामले में आज ड्रग डीलर जैद की कोर्ट में पेशी हुई और उसे नौ सितंबर तक NCB की रिमांड में भेज दिया गया है.

अस्पताल में ओपीडी सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी

दिल्ली एम्स ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि अस्पताल में ओपीडी सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी. दरअसल, कल अस्पताल की तरफ से यह बयान आया था कि ओपीडी सर्विस दो हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दी गई है.

वरुण माथुर पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे

सुशांत सिंह राजपूत केस में दिवंगत ऐक्टर के दोस्त और बिजनस पार्टनर रहे वरुण माथुर पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे हैं.

भारत-चीन के मध्य जारी तनाव के बीच आर्मी जनरल एमएम नरवणे लेह के दौरे पर पहुंचे

भारत-चीन के मध्य जारी तनाव के बीच आर्मी जनरल एमएम नरवणे लेह के दौरे पर पहुंचे हैं. यहां वह सुरक्षा हालातों का जायजा लेंगे और सीनियर फील्ड कमांडर्स LAC की मौजूदा स्थिति पर उन्हें ब्रीफ करेंगे. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान आर्मी उन सैनिकों की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे जो बीते तीन महीने से चीनी सैनिकों के खिलाफ डटे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola