Breaking Live : जम्मू-कश्मीर के मेंढर में एनकाउंटर शुरू
Breaking Live : मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गापुर में उपद्रवियों की बमबारी और तोड़फोड़, भारतवंशी बच्ची ने पाई के 1,560 अंकों को याद रखकर रिकॉर्ड बनाया, वेनेजुएला ने मादुरो के सहयोगी को अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने के बाद वार्ता रोकी. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
जम्मू-कश्मीर के मेंढर में एनकाउंटर शुरू
जम्मू-कश्मीर के मेंढर में एनकाउंटर शुरू हो गया है. अभी यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि एनकाउंटर में कोई आतंकी मारा गया है या नहीं.
भोपाल के बजरिया में कार से टक्कर मारने वाला गिरफ्तार, घायलों की हालत स्थिर
भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में कल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक कार ने लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है. भोपाल के डीआईजी इरशाद वाली ने इस घटना में घायल हुए शख्स को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है. कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 14,146 नए मामले दर्ज, 144 मरीजों की मौत
भारत में कोविड-19 के 14,146 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,67,719 हुई. वहीं, 144 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,52,124 हुई. भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,95,846 हुई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए