Breaking News Live: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Today Live: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर. क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

सुरक्षा बलों के साथ जम्मू-कश्मीर में जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उन दो कमांडरों सहित चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है जो प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल थे. यह जानकारी सेना के अधिकारियों की ओर से दी गयी है.

रूस में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए दी गयी एक सप्ताह की छुट्टी

राष्ट्रपति पुतिन ने रूस में COVID19 संक्रमण को रोकने के लिए एक सप्ताह की छु्ट्टी का आदेश दिया है. सरकार ने इसे पेड लीव करार दिया है.

भारत आने वाले सभी यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य

भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य होगा. यह जानकारी आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के बाद दो व्यक्ति लापता

उत्तराखंड के चमौली में लैंडस्लाइड के बाद दो व्यक्ति कल रात से लापता हैं. बचाव कार्य जारी है लेकिन अभी तक इनका कोई पता नहीं चला है.

आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज

मुंबई ड्रग केस में आर्यन खान की जमानत अर्जी खारिज

शोपियां एनकाउंटर में एक जवान शहीद

शोपियां एनकाउंटर में एक जवान शहीद, 2 जख्मी. 2 आतंकी भी ढेर.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola