Breaking News LIVE: मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेजा गया सचिन वाजे, कोर्ट से 6 नवंबर तक मिली रिमांड

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लासगो पहुंचे. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेजा गया सचिन वाजे

मुंबई पुलिस की कस्टडी में सचिन वाजे को भेज दिया गया है. मुंबई की एस्प्लान्डे कोर्ट ने सचिन वाजे को 6 नवंबर तक रिमांड पर भेज दिया है.

सचिन वाजे को मजिस्ट्रेट कोर्ट लाया गया

जबरन वसूली मामले में बर्खास्त पूर्व एपीआई सचिन वाजे को सोमवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में लाया गया. क्राइम ब्रांच ने उनकी दस दिनों की कस्टडी कोर्ट से मांगी.

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नोटिस

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमले से जुड़े मामले में दिल्ली कोर्ट की स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत अन्य को नोटिस जारी किया है.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि समीर वानखेड़े ने अपनी शादी, नौकरी और दूसरी शादी के दस्तावेज़ दिए हैं, हमने अपने अधिकारियों को उन सभी तथ्यों का सत्यापन करने को कहा है. यदि वो सत्य हैं तो कोई किसी भी आधार पर समीर वानखेड़े पर कार्रवाई नहीं कर सकता है.

वानखेड़े ने अनुसूचित जाति आयोग को जाति से जुड़े सारे दस्तावेज सौंपे

एनसीबी मुंबई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने अनुसूचित जाति आयोग को जाति से जुड़े सारे दस्तावेज सौंप दिये हैं. उन्होंने कहा कि एससी आयोग ने जो तथ्य और दस्तावेज़ मांगे हैं वो उनके सामने प्रस्तुत किए गए हैं. मेरी शिकायत की जांच होगी.

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, अगला यूपी चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव अगला यूपी चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसका उन्होंने ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola