Brahmos Cruise Missile: भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, गणतंत्र दिवस पर हो सकती है घोषणा
Brahmos Missile
Brahmos Supersonic Cruise Missile: रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भारत इतिहास रचने जा रहा है. भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल की डील आखिरी चरण में है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत आएंगे तो इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है.
Brahmos Supersonic Cruise Missile: भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की डील फाइनल होने वाली है. इसकी घोषणा जल्द होगी. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो जब गणतंत्र दिवस पर भारत यात्रा पर आएंगे तब डील की औपचारिक घोषणा हो सकती है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.
ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला तीसरा दक्षिण एशियाई देश बनेगा इंडोनेशिया
भारत और इंडोनेशिया के बीच 450 मिलियन डॉलर की डील होने वाली है. डील की घोषणा होने के साथ भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में अपनी पहचान बना लेगा. इससे पहले ब्रह्मोस मिसाइल की डील फिलीपींस और वियतनाम के साथ हो चुकी है. इंडोनेशिया अब तीसरा देश बनने वाला है.
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने भारतीय नौसेना को समर्पित किए तीन नए युद्धपोत, आत्मनिर्भर भारत को मिली नई ताकत
यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के ‘असली स्वतंत्रता’ वाले बयान पर बवाल, राहुल ने बताया राजद्रोह, NSUI का उग्र प्रदर्शन
क्या है ब्रह्मोस मिसाइल की खासियत
भारत और रूस ने मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल तैयार किया है. आरंभ में इसकी रेंज केवल 290 किलोमीटर थी, लेकिन अब इसकी रेंज बढ़ाकर 900 किलोमीटर हो गई है. भारतीय नौसेना ने पिछले साल 24 जनवरी को इसका परीक्षण किया था. जिसे ब्रह्मोस ने सफलता पूर्वक लक्ष्य को हासिल कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








