ePaper

हैदराबाद में 18 साल बाद आज से भाजपा की दो दिवसीय बैठक शुरू, पीएम मोदी और नड्डा समेत कई नेता होंगे शामिल

Updated at : 02 Jul 2022 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद में 18 साल बाद आज से भाजपा की दो दिवसीय बैठक शुरू, पीएम मोदी और नड्डा समेत कई नेता होंगे शामिल

भाजपा ने तेलंगाना में सत्ता में आने पर ध्यान बढ़ाने के साथ राज्य के 119 विधानसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं को जमीनी हालात जानने के लिए भेजा है और कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के ठीक बाद वह तीन जुलाई को एक जनसभा आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

नई दिल्ली : हैदराबाद में आज से 18 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. आज शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन के साथ बैठक की शुरुआत की जाएगी. हालांकि, मीडिया की खबरों में इस बात की भी चर्चा है कि भाजपा कार्यकारिणी इस दो दिवसीय बैठक में तेलंगाना में पार्टी के विस्तार पर रणनीति तैयार की जाएगी.

भाजपा ने सीएम केसीआर पर किया प्रहार

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में 18 साल बाद कार्यकारिणी की बैठक से पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला किया. उसने कहा कि उनके सत्ता से जाने की उलटी गिनती शुरू हो गई है. भाजपा महासचिव तरुण चुग ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हमला करते हुए कहा कि वह 3000 दिन से अधिक के अपने कार्यकाल के दौरान 30 घंटे के लिए भी अपने कार्यालय नहीं गए और उन्होंने समय रंगीन शाम बिताने, पारिवारिक शासन को बढ़ावा देने में गुजारा तथा उन लोगों की अनदेखी की, जिन्होंने राज्य के गठन के लिए बलिदान दिया.

भाजपा ने जमीनी हकीकत जानने के लिए नेताओं को किया तैनात

पार्टी ने तेलंगाना में सत्ता में आने पर ध्यान बढ़ाने के साथ राज्य के 119 विधानसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं को जमीनी हालात जानने के लिए भेजा है और कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के ठीक बाद वह तीन जुलाई को एक जनसभा आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि लाखों लोगों के अलावा राज्य भर के 35,000 से अधिक बूथ के भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल होंगे. चुग ने 2023 के अंत तक अगले विधानसभा चुनाव से पहले संभावित अवधि के संदर्भ में दावा किया कि मोदी की बैठक के बाद राव केवल 520 दिनों के लिए सत्ता में रहेंगे.

Also Read: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोले जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में भाजपा नया इतिहास रचेगी
जेपी नड्डा ने किया रोड शो

उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हैदराबाद पहुंचने के बाद एक रोड शो किया, जहां 18 साल बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है. हैदराबाद कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू होने वाली है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता जुटेंगे. कार्यकारिणी में देश भर के लगभग 350 सदस्य हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार की शाम को पार्टी महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की, जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई. पार्टी बैठक में दो प्रस्ताव पारित कर सकती है. राज्य के लिए पार्टी के प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हर सत्र में भाग लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola