MP Election Results 2023: समर्थकों ने शिवराज को बताया मोदी-शाह का 'हनुमान', दूध से कराया स्नान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Dec 2023 4:13 PM
मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है. अबतक जो आंकड़ें सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी ने 8 सीट पर जीत दर्ज कर ली है और 160 सीट पर आगे चल रही है. जबकि बात करें कांग्रेस पार्टी की, तो कमलनाथ की अगुआई में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है.
बॉलीवुड फिल्म नायक आपने जरूर देखा होगा. उसमें अभिनेता अनिल कपूर एक दिन का मुख्यमंत्री बनते हैं, उसके अच्छे कामों को देखकर उनके समर्थक उन्हें दूध से स्नान कराते हैं. कुछ उसी तरह मध्य प्रदेश में धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी समर्थक दूध से स्नान करा रहे हैं.
समर्थकों को शिवराज को हनुमान की तरह किया चित्रित
मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में भारी जश्न का माहौल है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जीत का नायक बताया जा रहा है. उनके नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में शानदार प्रदर्शन किया. बीजेपी समर्थकओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भगवान हनुमान के रूप में चित्रित करते हुए पोस्ट जारी किया है. पोस्टर में शिवराज के कंधे पर एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे कंधे पर अमित शाह को बैठाया गया है. समर्थक नारे लगाते हुए पोस्टर को दूध से स्थान करा रहे हैं.
#WATCH | Bhopal: BJP workers pour milk on a poster portraying Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan as Lord Hanuman as the party leads towards a landslide victory in the state pic.twitter.com/JHi638VZsq
— ANI (@ANI) December 3, 2023
Also Read: MP Election Results 2023: शिवराज के मंत्रियों पर निकली जनता की भड़ास! नरोत्तम मिश्रा तक पीछे
मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड जीत को ओर
मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है. अबतक जो आंकड़ें सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी ने 8 सीट पर जीत दर्ज कर ली है और 160 सीट पर आगे चल रही है. जबकि बात करें कांग्रेस पार्टी की, तो कमलनाथ की अगुआई में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस इस समय एक सीट पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है, तो 60 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है. जबकि एक सीट भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत लिया है.
मोदी की सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं, रुझान उसका परिणाम है: चौहान
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में भाजपा को अधिक सीट मिलने से उत्साहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं एवं अपील जनता के दिल को छू गईं और ये रुझान उसका परिणाम है.
शिवराज ने मध्य प्रदेश में विस्फोटक जीत के लिए पीएम मोदी को दिया श्रेय
चौहान ने भोपाल में मीडिया से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में भाजपा की यह शानदार विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति असीम श्रद्धा और अकाट्य विश्वास को दर्शाते हैं. उन्होंने (मोदी) जो सभाएं कीं, जनता से अपील की, वे जनता के दिल को छू गईं. उसी की वजह से यह परिणाम एवं रुझान आ रहे हैं. उन्होंने कहा, डबल इंजन की सरकार। दिल्ली में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम किया, उसे हमने यहां क्रियान्वित किया और यहां (मध्यप्रदेश) जो योजनाएं बनीं, लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना तक का जो अद्भुत सफर तय किया, गरीबों, किसानों, भांजे-भांजियों के लिए जो काम हुए, वे भी जनता के दिल को छू गये.
अमित शाह की अचूक रणनीति ने किया काम : शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में हमारे साथी कार्यकर्ता व पूरी टीम जुटी रही उससे चुनाव अभियान को सही गति और दिशा मिली. मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 155 सीट पर, कांग्रेस 68 सीट पर आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










