BJP: चुनाव में किये वादे सिर्फ भाजपा ही करती है पूरा 

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता से किए वो हर वादे को पूरा करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सही मायने में महिलाओं का सम्मान करती है. विपक्षी दल सिर्फ दिखावे के लिए महिला सम्मान की बात करते हैं.

विज्ञापन

BJP: दिल्ली में भाजपा सरकार ने चुनावी वादे को पूरा करते हुए शनिवार को महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिया जायेगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली की जनता से किए वो हर वादे को पूरा करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सही मायने में महिलाओं का सम्मान करती है. विपक्षी दल सिर्फ दिखावे के लिए महिला सम्मान की बात करते हैं. आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि एक महिला सांसद का मुख्यमंत्री के आवास में किया गया अपमान देश देख चुका है.

विज्ञापन

डबल इंजन सरकार दिल्ली को विकसित और सुरक्षित बनाने का काम करेगी. पार्टी से जुड़ाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले तीन दशक में प्रदेश मंत्री से लेकर पार्टी में कई दायित्वों का निर्वहन किया.भाजपा के हर महिला मोर्चा के सदस्य की अपनी कहानी है. कोई सरपंच कोई विधायक कोई सांसद बना और मैं मुख्यमंत्री बन गयी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार प्रमुख काम के लिए योजना बना चुकी है. हमारी कोशिश दिल्ली को समृद्ध और सुरक्षित बनाने की है. महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलेगी और इसके लिए दिल्ली में पिंक पीसीआर और पिंक सिपाही की संख्या बढ़ाने के साथ पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा.


दिल्ली में भाजपा की जीत में महिलाओं का है अहम योगदान


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली की महिलाओं को सरकार बनाने में सहयोग देने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं का अहम योगदान रहा है.  दिल्ली में भाजपा को मिली जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है. नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस वुमेन लेड डेवलपमेंट पर है. प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण उद्देश्य से देश का विकास कर रहे हैं.  देश को आगे बढ़ा रहे हैं. प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि नारी शक्ति के विकास से ही दुनिया का विकास होता है. विकसित भारत के लक्ष्य को महिलाओं को सशक्त किए बिना हासिल नहीं किया जा सकता है.

केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के नारी शक्ति वंदना योजना को मंजूरी दी. पंचायतों में महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाया जा रहा है.उज्ज्वला योजना के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के आवंटन में महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम किया गया है.  नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि  योजना करने के लिए दिल्ली के बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का आवंटन करने को मंजूरी दी गयी है.  यह योजना दिल्ली की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करेगी.  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola