Manipur Violence: 'बीजेपी चाहती है कि मणिपुर जलता रहे', खरगे ने पीएम मोदी पर लगाया गंभीर आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Nov 2024 4:25 PM

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. जिरीबाम में 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद इंफाल घाटी में हिंसक प्रदर्शन हुआ था. हिंसा के बाद घाटी में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं.

विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला है. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में हिंसा को नियंत्रित नहीं करना चाहते हैं. मणिपुर में सालों से हिंसा चल रही है. राहुल गांधी मणिपुर गए और वहां भारत जोड़ो यात्रा की. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर में घूम रहे हैं. उन्हें देश की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ चुनाव प्रचार और अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है.

Manipur Violence: खरगे बोले- बीजेपी चाहती है कि मणिपुर जलता रहे

मणिपुर में ताजा हिंसा भड़कने के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी चाहती है कि मणिपुर जलता रहे क्योंकि इससे उनकी घृणास्पद विभाजनकारी राजनीति का मकसद पूरा होता है. खरगे ने कहा कि राज्य के लोग कभी माफ नहीं करेंगे और न ही यह भूलेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए कभी उनके राज्य में कदम नहीं रखा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नरेंद्र मोदी जी आपकी डबल इंजन सरकारों के शासन में न तो मणिपुर एक है, न ही मणिपुर सुरक्षित है. खरगे ने कहा कि सात नवंबर से अब तक कम से कम 17 लोगों की जान जा चुकी है, संघर्षग्रस्त क्षेत्रों की सूची में नए जिले जुड़ रहे हैं और आग सीमावर्ती पूर्वोत्तर राज्यों तक फैल रही है.

Manipur Violence: खरगे ने कहा, पीएम मोदी को मणिपुर की जनता कभी माफ नहीं करेगी

खरगे ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, आपने मणिपुर को निराश किया है – जो एक खूबसूरत सीमावर्ती राज्य है. भले ही आप भविष्य में मणिपुर का दौरा करें, राज्य के लोग कभी माफ नहीं करेंगे या भूलेंगे नहीं कि आपने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और उनके कष्टों को दूर करने और समाधान खोजने के लिए कभी उनके राज्य में कदम नहीं रखा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola