भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – RBI के फैसलों से अर्थव्यवस्था को मजबूती और मीडियम क्लास को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – RBI के फैसलों से अर्थव्यवस्था को मजबूती और मीडियम क्लास को मिलेगी राहत

भाजपा ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर शुक्रवार को रेपो दर में कटौती के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले को अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर शुक्रवार को रेपो दर में कटौती के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले को अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि ���ससे इस कठिन समय में मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी. भाजपा अध्यक्ष ने अपने एक ट्वीट में कहा कि हमारी सरकार इस कठिन समय में नागरिकों को मदद प्रदान करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है.

नड्डा ने कहा कि कल सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की थी, आज आरबीआई ने भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन और मजबूती प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय किये हैं. उन्होंने कहा कि आरबीआई ने रेपो दर, रिवर्स रेपो दर और आरक्षित नकद अनुपात (सीआरआर) को कम किया है, जो अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा.

नड्डा ने कहा कि मध्यम वर्ग को मदद पहुंचने के लिए आरबीआई ने कर्ज पर ईएमआई चुकाने में तीन महीने की छूट दी है. उन्होंने कहा कि मैं समय पर उठाये गये इन प्रगतिशील कदमों का स्वागत करता हूं. गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती सहित कई कदमों की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि कर्ज की ईएमआई चुकाने में तीन महीने की छूट दी जायेगी.

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola