Bihar Election 2020 : पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए कही ये बात

**EDS: SCREENSHOT** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi speaks while attending the Griha Pravesham program being held in Madhya Pradesh for the inauguration of 1.75 lakh houses built under Pradhan Mantri Awas Yojana-Grameen (PMAY-G) scheme, through video conferencing, in New Delhi, Saturday, Sept. 12, 2020. (PTI Photo) (PTI12-09-2020_000045A)
Bihar Election 2020, pm narendra modi,cm nitish kumar,bjp,jdu, bihar vidhan sabha chunav 2020 :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं (petroleum sector in bihar ) का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का बांका तक विस्तार, बांका में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और चंपारण में एलपीजी प्लांट का लोकार्पण किया जो आने वाले भविष्य में राज्य के लिए लाभकारी साबित होगा. विपक्ष इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देख रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं (petroleum sector in bihar) का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री ने पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का बांका तक विस्तार, बांका में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और चंपारण में एलपीजी प्लांट का लोकार्पण किया जो आने वाले भविष्य में राज्य के लिए लाभकारी साबित होगा. विपक्ष इसे बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) से जोड़कर देख रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार के लिए जो प्रधानमंत्री पैकेज दिया गया था उसमें पेट्रोलियम और गैस से जुड़े 10 बड़े प्रोजेक्ट थे, इन पर करीब 21,000 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य था. आज ये सातवां प्रोजेक्ट है जिस में काम पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि अब देश और बिहार उस दौर से बाहर निकलने जा रहा है जिसमें एक पीढ़ी काम शुरू होते देखती थी जबकि दूसरी पीढ़ी उसे पूरा होते देखने में लगी रहती थी. नए भारत, नए बिहार की इसी पहचान, इसी कार्य संस्कृति को हमें और मजबूत करके दिखाना है और निश्चित तौर पर इसमें नीतीश कुमार जी की भी बहुत बड़ी भूमिका है.
आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि बिहार देश की प्रतिभा का पॉवर हाउस (ऊर्जा केंद्र) है, तो ये कोई अतिश्योक्ति नाम की चीज नहीं होनी चाहिए. बिहार के युवाओं की प्रतिभा का प्रभाव चारों ओर नजर आता है. उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी, ये जगजाहिर है. गांवों में 2-3 घंटे बिजली आ गई तो बहुत माना जाता था. शहरों में भी 8-10 घंटे से ज्यादा बिजली का सुख लोग नहीं भोग पाते थे. आज बिहार के गांवों में, शहरों में बिजली की उपलब्धता पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा दिखती है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब बिहार में एलपीजी गैस कनेक्शन होना बड़े संपन्न लोगों की निशानी होती थी. जिसके घर गैस होती थी, उसे बहुत बड़े घर-परिवार से माना जाता था. लेकिन बिहार में अब ये अवधारणा बदल चुकी है.
रसोई गैस की मांग को पूरा करने में मदद : आईओसी के बांका के एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र से बिहार की रसोई गैस की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी. इस बॉटलिंग संयंत्र का निर्माण 131.75 करोड़ रुपये के निवेश से किया गया है. यह संयंत्र बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के अलावा झारखंड के गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज तथा पाकुड़ जिलों की जरूरतों को भी पूरा करेगा.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










