गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने थामा भाजपा का दामन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Nov 2022 8:33 AM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : हिमांशु व्यास ने यह भी दावा किया कि उन्हें पिछले दो साल से कांग्रेस में दरकिनार कर दिया गया था. यहां चर्चा कर दें कि वह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की वाधवान विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है. इस क्रम मे नया नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिमांशु व्यास का जुड़ गया है. उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है. भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी में उनका स्वागत किया. कांग्रेस में सचिव का पद संभाल रहे व्यास ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के लिए पार्टी नेतृत्व को दोषी ठहराने का काम किया है.

कांग्रेस में हो रही थी अनदेखी

हिमांशु व्यास ने कांग्रेस का दामन छोड़ने के बाद कहा कि पार्टी के लिए काम करने वालों की अनदेखी कांग्रेस में की जा रही है. वहीं चाटुकार आगे बढ़ते जा रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व लोगों की नजरों में विफल रहा है, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी है. कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने में भी विफल रहा है. कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे लोगों से घिरा हुआ है जो सच्चे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के पास जाने से रोकता है.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात से सोनिया और राहुल ने क्यों बनाई दूरी? क्या कांग्रेस ने स्वीकार कर ली हार!

हिमांशु व्यास ने यह भी दावा किया कि उन्हें पिछले दो साल से कांग्रेस में दरकिनार कर दिया गया था. यहां चर्चा कर दें कि वह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले की वाधवान विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है जबकि शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आठ दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी. इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी ताल ठोक रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि उनकी पार्टी गुजरात के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola