ज्यादा बच्चे पैदा करने पर पैसा देगी सरकार! भारत के किस राज्य में चल रही है तैयारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Jun 2025 7:08 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Big Family Planning : आंध्र प्रदेश सरकार ने संगठनों के लिए कार्यस्थल पर चाइल्डकेयर सेंटर अनिवार्य कर दिए हैं. मुख्यमंत्री नायडू स्कूल जाने वाले हर बच्चे को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर चुके हैं. आंध्र प्रदेश में घटती प्रजनन दर चिंता का विषय बन चुकी है.

विज्ञापन

Big Family Planning : आंध्र प्रदेश में घटती प्रजनन दर को लेकर चिंता बढ़ रही है. राज्य सरकार अब बड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने का प्लान तैयार कर रही है जिसके लिए आर्थिक सहायता देने पर विचार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस दिशा में संकेत दिए हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान मामले को लेकर नहीं आया है. बता दें कि राज्य में पहले दो से ज्यादा बच्चे वालों को पंचायत और निकाय चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कानून में संशोधन किया गया था. अब सरकार की सोच में बदलाव देखा जा रहा है.

बड़े परिवारों को आर्थिक प्रोत्साहन दे सकती है सरकार

आंध्र प्रदेश सरकार घटती प्रजनन दर से निपटने के लिए बड़े परिवारों को आर्थिक प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह परिवार को एक इकाई मानकर आर्थिक सहायता देने का प्लान तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बड़े परिवार को बड़ा प्रोत्साहन दिया जा सकता है. नायडू के अनुसार, दक्षिण भारतीय राज्यों की जनसांख्यिकी को देखते हुए नीति में बदलाव जरूरी हो गया है. सीएम नायडू ने बताया कि ‘शून्य गरीबी पहल’ के तहत अमीर लोग गरीब परिवारों को गोद लेंगे. इससे आय असमानता कम होगी और पूरे परिवार का समग्र कल्याण सुनिश्चित किया जा सकेगा.

महिला कर्मचारी कितनी भी बार मातृत्व अवकाश ले सकेंगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रजनन दर को लेकर ज्यादा चिंतित दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा दर जारी रही तो राज्य को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, यही वजह है कि बड़े परिवारों को बढ़ावा देने पर विचार कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने हाल ही में घोषणा की है कि महिला कर्मचारी कितनी भी बार मातृत्व अवकाश ले सकेंगी, ताकि मातृत्व को प्रोत्साहन मिल सके और परिवार बढ़ाने में सहूलियत हो.

कार्यस्थलों पर चाइल्डकेयर सेंटर अनिवार्य

आंध्र प्रदेश सरकार ने कार्यस्थलों पर चाइल्डकेयर सेंटर अनिवार्य कर दिए हैं. मुख्यमंत्री नायडू स्कूल जाने वाले हर बच्चे के लिए 15 हजार रुपये सीधे उसकी मां को देने की घोषणा कर चुके हैं. साथ ही, राज्य की एनडीए सरकार अब उन जोड़ों को आर्थिक सहयोग देने पर विचार कर रही है जो ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, ताकि प्रजनन दर में सुधार हो सके और जनसंख्या संतुलन बना रहे.

ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन

2023 में सिक्किम ने स्थानीय लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन देने की घोषणा की. मिजोरम भी आदिवासी दंपतियों को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए बढ़ावा दे रहा है. हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार अगर जनसंख्या के आधार पर सीटों का बंटवारा करेगी, तो तमिलनाडु के लोगों को भी ज्यादा बच्चे पैदा करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola