ePaper

JP Nadda new team: नड्डा की टीम में बिहार, झारखंड और बंगाल को विशेष तव्वजो, जानें वसुंधरा समेत किसको मिली बड़ी जिम्मेवारी

Updated at : 26 Sep 2020 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
JP Nadda new team: नड्डा की टीम में बिहार, झारखंड और बंगाल को विशेष तव्वजो, जानें वसुंधरा समेत किसको मिली बड़ी जिम्मेवारी

Nadda new team, jp Nadda new team, nadda new team 2020, nadda new team list नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा कर दी है. नड्डा ने लगभग 8 महीने बाद अपनी नयी टीम की घोषणा की है. इस टीम में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है. झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा कर दी है. नड्डा ने लगभग 8 महीने बाद अपनी नयी टीम की घोषणा की है. इस टीम में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है. झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर उरांव को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को पार्टी के युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वह पूनम महाजन की जगह लेंगे. भाजपा ने महासचिवों के रूप में राम माधव, पी मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडेय की जगह नये चेहरों को मौका दिया गया है. भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 23 कर दी है. राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया और वह मीडिया प्रभारी भी बने रहेंगे.

नयी टीम में आठ महासचिवों की सूची में भूपेंद्र यादव, अरूण सिंह और कैलाश विजयवर्गीय को बरकरार रखते हुए पांच नए चेहरों को जगह दी गयी है. हालांकि राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन के स्थान पर नये चेहरों को शामिल किया गया है.


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

डॉ रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)

वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)

राधा मोहन सिंह, सांसद (बिहार)

बैजयंत जय पांडा (ओड़िशा)

रघुबर दास (झारखंड)

मुकुल राय (पश्चिम बंगाल)

रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)

अन्नपूर्णा देवी, सांसद (झारखंड)

डॉ भारती बेन शियाल, सांसद (गुजरात)

डी के अरूणा (तेलंगाना)

एम चौबा एओ (नागालैंड)

अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)

राष्ट्रीय महामंत्री

भूपेंद्र यादव, सांसद (राजस्थान)

अरूण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)

कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)

दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद (दिल्ली)

डी पुरून्देश्वरी (आंध्र प्रदेश)

सी टी रवि, विधायक (कर्नाटक)

तरूण चुग (पंजाब)

दिलीप सैकिया, सांसद (असम)

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन

बी एल संतोष (दिल्ली)

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री

वी. सतीश (मुंबई)

सौदान सिंह (रायपुर)

शिवप्रकाश (लखनऊ)

राष्ट्रीय मंत्री

विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)

विनोद सोनकर, सांसद (उत्तर प्रदेश)

विश्वेश्वर टूडू, सांसद (ओड़िशा)

सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)

सुनील देवधर (महाराष्ट्र)

अरविंद मेनन (दिल्ली)

हरीश द्विवेदी, सांसद (उत्तर प्रदेश)

पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)

ओमप्रकाश ध्रुवे (मध्य प्रदेश)

अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)

डॉ नरेंद्र सिंह (जम्मू-कश्मीर)

विजया राहटकर (महाराष्ट्र)

डॉ अल्का गुर्जर (राजस्थान)

कोषाध्यक्ष

राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)

सह कोषाध्यक्ष

सुधीर गुप्ता, सांसद (मध्य प्रदेश)

केंद्रीय कार्यालय सचिव

महेंद्र पाण्डेय (उत्तराखंड)

राष्ट्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी

अमित मालवीय (उत्तर प्रदेश)

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

युवा मोर्चा : तेजस्वी सूर्या, सांसद (कर्नाटक)

ओबीसी मोर्चा : डॉ के लक्ष्मण (तेलंगाना)

किसान मोर्चा : राजकुमार चाहर, सांसद (उत्तर प्रदेश)

अनूसूचित जाति मोर्चा : लाल सिंह आर्या (मध्य प्रदेश)

अनूसूचित जनजाति मोर्चा : समीर उरांव, सांसद (झारखंड)

अल्पसंख्यक मोर्चा : जमाल सिद्दिकी (महाराष्ट्र)

राष्ट्रीय प्रवक्ता

अनिल बलूनी, सांसद, मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी (उत्तराखंड)

संजय मयूख, विधान परिषद सदस्य, मीडिया सह प्रभारी (बिहार)

डॉ संबित पात्रा (ओड़िशा)

डॉ सुधांशु त्रिवेदी, सांसद (उत्तर प्रदेश)

सैयद सहानवाज हुसैन (बिहार)

राजीव प्रताप रूडी, सांसद (बिहार)

नलिन एस कोहली (दिल्ली)

राजीव चंद्रशेखर, सांसद (कर्नाटक)

गौरव भाटिया (उत्तर प्रदेश)

सैय्यद जफर इस्लाम, सांसद (उत्तर प्रदेश)

टॉम वडक्कन (केरल)

संजू वर्मा (मुंबई)

गोपाल कृष्ण अग्रवाल (दिल्ली)

इकबाल सिंह लालपुरा (पंजाब)

सरदार आर पी सिंह (दिल्ली)

राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसद (राजस्थान)

अपराजिता सारंगी, सांसद (ओड़िशा)

हिना गावित, सांसद (महाराष्ट्र)

गुरुप्रकाश (बिहार)

मम्होनलुमो किकोन, विधायक (नागालैंड)

नुपुर शर्मा (दिल्ली)

राजू बिष्ट, सांसद (पश्चिम बंगाल)

के के शर्मा (दिल्ली).

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola