ePaper

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस 7 सितंबर को देश भर के सभी जिलों में आयोजित करेगी भारत जोड़ो यात्रा

Updated at : 03 Sep 2023 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस 7 सितंबर को देश भर के सभी जिलों में आयोजित करेगी भारत जोड़ो यात्रा

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC OFFICE ON SATURDAY, SEPT. 24, 2022** Thrissur: Congress leader Rahul Gandhi during the 17th day of party's 'Bharat Jodo Yatra' in Thrissur, Kerala. (PTI Photo)(PTI09_24_2022_000234B)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश भर के 12 राज्यों की पदयात्रा की. जिसमें उन्होंने कर्नाटक, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और आखिर में जम्मू-कश्मीर.

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की पहली वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी ने देश भर के सभी जिलों में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आयोजित करने वाली है. इसकी जानकारी पार्टी की ओर से दी गयी है.

7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा

मालूम हो 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा के साल पूरे हो जाएंगे. पिछले साल राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी. राहुल गांधी ने पदयात्रा करते हुए 150 दिनों में करीब 4080 किलोमीटर की यात्रा पूरी की.

राहुल गांधी ने देश भर के 12 राज्यों की पदयात्रा की

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश भर के 12 राज्यों की पदयात्रा की. जिसमें उन्होंने कर्नाटक, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और आखिर में जम्मू-कश्मीर. भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में हुई थी.

Also Read: I.N.D.I.A. Alliance: चीन पर सच छिपा रहे हैं PM मोदी, ‘इंडिया’ की बैठक में राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस का दावा भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को हुआ लाभ

कांग्रेस दावा करती है कि राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी को बहुत अधिक लाभ हुआ है. जिन राज्यों से होकर भारत जोड़ो यात्रा गुजरी वहां कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है. कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के पीछे भी भारत जोड़ो यात्रा को ही श्रेय दिया जा रहा है. एक सर्वे में दावा किया गया कि कर्नाटक के जिन-जिन विधानसभा से होकर यात्रा गुजरी वहीं कांग्रेस को शानदार जीत मिली. कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पार्ट टू की तैयारी में है.

Also Read: Karnataka Results: 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, 15 पर मिली कांग्रेस को जीत

राहुल करेंगे गुजरात से मेघालय की पदयात्रा, महाराष्ट्र में प्रदेश इकाई खुद की यात्रा निकालेगी : पटोले

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक की पदयात्रा करेंगे और इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य में पदयात्रा निकालेंगे. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने 8 अगस्त को यह जानकारी दी थी. पटोले ने कहा था कि उनका दल लोगों से बातचीत करने और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी करेगा. भाजपा महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का हिस्सा है.

अगली पदयात्रा की तारीख अभी तय नहीं

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी की अगली पदयात्रा की तारीखें नहीं बताईं और कहा कि इसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा. पटोले ने कहा कि वह खुद पूर्वी विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले शामिल हैं. कांग्रेस विधायक ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार पश्चिमी विदर्भ स्थित अमरावती, वाशिम, बुलढाणा, अकोला और यवतमाल में मार्च का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र में यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जबकि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ वित्तीय राजधानी में यात्रा का नेतृत्व करेंगी.

Also Read: राहुल गांधी को मजबूत करने के बयान पर बिहार में सियासी हलचल तेज, लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे सीएम

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola