Bharat Bandh: जानें किसने और क्यों बुलाया है देशव्यापी भारत बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2022 10:06 AM

विज्ञापन

Bharat Bandh: ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज इम्पॉयीज फेडरेशन ने कुछ मांग को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है. फेडरेशन जाति आधारित जनगणना के अलावा चुनाव में ईवीएम से चुनाव नहीं कराये जानें साहित कई मांग कर रहा है. जैसे प्राइवेट सेक्टर में भी एससी, एसटी, ओबीसी आधारित आरक्षण होना चाहिए.

विज्ञापन

ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज इम्पॉयीज फेडरेशन ने 25 मई को यानी आज देशव्यापी भारत बंद की घोषणा की है जिसका असर हालांकि अभी तक नहीं नजर आया है. देश के किसी भी राज्य से अभी तक भारत बंद के असर की खबर नहीं प्राप्त हुई है. आज के देशव्यापी बंद की बात करें तो ये केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ बुलाया गया है जिसमे केंद्र की ओर से कहा गया है कि वह ओबीसी के लिए जाति आधारित जनगणना नहीं कराएगी.

क्यों बुलाया गया है देशव्यापी बंद

ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज इम्पॉयीज फेडरेशन ने कुछ मांग को लेकर यह भारत बंद बुलाया है. फेडरेशन जाति आधारित जनगणना के अलावा चुनाव में ईवीएम से चुनाव नहीं कराये जानें साहित कई मांग कर रहा है. जैसे प्राइवेट सेक्टर में भी एससी, एसटी, ओबीसी आधारित आरक्षण होना चाहिए.

बंद को किसका समर्थन मिला

कांशीराम द्वारा स्थापित बामसेफ ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर भारत बंद की घोषणा की है. मामले पर समाजवादी पार्टी से लेकर बसपा, आरजे़डी और जेडीयू एकमत है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे इस बंद को सफल बनाने में मदद करें.

Also Read: क्या है जातीय जनगणना के फायदे और नुकसान, जानिये सरदार पटेल ने जतायी थी क्या आशंका
क्या है संगठन की मुख्य मांगें

ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज इम्पॉयीज फेडरेशन की मुख्य मांगों पर एक नजर डाल लेते हैं.

-चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-जाति आधारित जनगणना की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-प्राइवेट सेक्टर में एससी एसटी और ओबीसी को आरक्षण देने की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-किसानों को एमएसपी कानूनी की गारंटी की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-एनआरसी, सीएए, एनपीआर का लागू करने पर रोक की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-ओडिशा, मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण आधारित पंचायत चुनाव कराने की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-वैक्सीन को अनिवार्य नहीं बनाने की मांग फेडरेशन कर रहा है.

-पर्यावरण संरक्षण की आड़ में आदिवासी लोगों का विस्थापन ना हो ये सुनिश्चित करने की मांग फेडरेशन कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola