बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी पर हत्या की कोशिश का आरोप, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Published by : Neha Kumari Updated At : 22 Apr 2025 1:07 PM

विज्ञापन
विंग कमांडर शिलादित्य

Video: विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने वीडियो शेयर करते हुए एक बाइक सवार पर आरोप लगाया था कि उसने उनके साथ मारपीट की थी. लेकिन अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी कहानी बदलकर रख दी है. साथ ही, इस वीडियो के आने के बाद बेंगलुरु पुलिस द्वारा उन पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Video: भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें उन्होंने दावा किया था कि एक बाइक सवार ने उनके साथ कन्नड़ भाषा में न बताने के लिए बेरहमी से मारपीट की. लेकिन अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कमांडर बोस बाइक सवार को बेरहमी से जमीन पर गिरा-गिराकर मार रहे हैं. आस-पास बहुत सारे लोग खड़े हैं जो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन वह किसी की नहीं सुनते हैं और व्यक्ति को मारते रहते हैं. वीडियो में कई बार उन्हें यह भी कहते सुना जा सकता है- “मैं मारूंगा तो तुम्हारा क्या होगा, तुम सोच भी नहीं सकते.” यह कहकर बार-बार वह उस व्यक्ति पर हाथ उठाते हैं. इस पूरे दौरान मार खा रहा व्यक्ति सिर्फ कन्नड़ भाषा में चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि युवक ने एक बार भी कमांडर पर हाथ नहीं उठाया था.

इस नए वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले की फिर से जांच की. पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल के पास मौजूद स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, जिससे उन्हें पता चला कि गलती बोस की थी. सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान को आधार मानकर बेंगलुरु पुलिस की तरफ से कमांडर बोस पर हत्या की कोशिश समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR में क्या कहा गया

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस द्वारा दर्ज किए गए FIR में कहा गया है कि बोस ने खुद पहले बाइक सवार विकास पर हमला किया था. जिसके बाद जब विकास ने अपनी रक्षा के लिए जवाब दिया, तब उन्होंने विकास को बुरी तरह से मारा.

किन धाराओं के आधार पर केस दर्ज किया गया

  • भारतीय दंड संहिता की धारा 109- हत्या का प्रयास.  
  • धारा 115(2) – जानबूझकर चोट पहुंचाना.  
  • धारा 304 – छीनाझपटी करना.  
  • धारा 352- जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने की कोशिश करना. इसके अलावा भी कई केस कमांडर पर दर्ज किए गए हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: बुजुर्ग को थप्पड़ मारकर घसीटता रहा डॉक्टर, वीडियो देखकर आएगा गुस्सा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola